फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal ranks third in the state with 5,24,862 forms distributed.

Kaithal News: 5 लाख 24 हजार 862 प्रपत्र वितरित करने के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर कैथल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kaithal ranks third in the state with 5,24,862 forms distributed.
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जिले में इस अभियान का गणना चरण 15 जून से प्रारंभ हो चुका है और शुक्रवार शाम तक करीब 64 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। यह जिले के लिए अच्छी बात है कि हम अभी प्रपत्र वितरित करने के मामले में पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले वीसी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के बीएलओ सहित इस कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत के बल पर 5 लाख 24 हजार 862 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैथल जिले में वर्तमान में 8 लाख 28 हजार 255 पंजीकृत मतदाता, 807 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कार्यरत हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए-1 के 24 और बीएलए-2 के 1471 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न हो। इसलिए सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपना गणना प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य भरें। आमजन बीएलओ का सहयोग करें। विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में आमजन से अपील है कि वे बीएलओ को अपनी जानकारी दें, ताकि इस कार्य को पूरा किया जा सके। पड़ोस से यदि कोई व्यक्ति कहीं ओर शिफ्ट हो गया है तो उसके बारे में पूरी जानकारी दें। अपना गणना प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र 14 जुलाई, 2026 तक संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। यदि कोई पात्र नागरिक 14 जुलाई तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाता है, तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त, 2026 तक दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed