फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal ran a lot in the half marathon: CM flagged off, Nayab Saini inspired the youth to stay away from drugs

हॉफ मैराथन में खूब दौड़ा कैथल:CM ने दिखाई हरी झंडी, नायब सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Sun, 13 Jul 2025 02:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

हॉफ मैराथन के ब्रांड एंबेसडर पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह व पर्वतारोही रीना भट्टी ने भी हाफ मैराथन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी दौड़ लगाकर युवाओं को स्वस्थ रहने व नशे के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रेरित किया, ताकि प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।

विज्ञापन
Kaithal ran a lot in the half marathon: CM flagged off, Nayab Saini inspired the youth to stay away from drugs
कैथल में हॉफ मैराथन - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के अंबाला रोड पर रविवार को नशे के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को लेकर शहर ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर से लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस मैराथन में कैथल के लोग खूब दौड़े। मैराथन के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मैराथन में अधिकारी से लेकर आमजन ने की भागेदारी रही। यह मैराथन तीन कैटेगिरी में आयोजित की गई थी। इसमें 21, 10 और पांच किलोमीटर की कैटेगरी शामिल रही। इस रूट लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से लेकर अंबाला रोड तक का रहा।

विज्ञापन


10 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रकाश, द्वितीय स्थान पर मोहित व तृतीय स्थान पर रोहित वर्मा रहे। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अंजली देवी, द्वितीय स्थान पर सुनीता, तृतीय स्थान पर बबिता रही। मुख्यमंत्री ने उन्हें क्रमश एक लाख रुपये, 75 हजार रुपये, 50 हजार रुपये के चैक व पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वहीं, 21 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर नितेश कुमार, द्वितीय स्थान पर विकास, तृतीय स्थान पर मुकेश कुमार रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर सोनिका, द्वितीय स्थान पर अंकिता, तृतीय स्थान पर नीता रानी रही। मुख्यमंत्री ने प्रथम विजेता को एक लाख 21 हजार, द्वितीय को एक लाख और तृतीय विजेता को 75 हजार रुपये के चैक व पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉफ मैराथन के ब्रांड एंबेसडर पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह व पर्वतारोही रीना भट्टी ने भी हाफ मैराथन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी दौड़ लगाकर युवाओं को स्वस्थ रहने व नशे के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रेरित किया, ताकि प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करीब साढ़े 10 वर्षों से नशे की समस्या के खिलाफ हमारे युवा पूरे हरियाणा प्रदेश में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। पिछले दिनों पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन यात्रा निकाली गई, जिसमें साढ़े सात लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा समाप्त होगा तो हमारा युवा स्वस्थ होगा और समाज, प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का विजन है, जिसे पूरा करने में युवाओं का अहम योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आज वे संकल्प लें की वे न तो स्वयं नशा करेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह हम सबका संकल्प है।


इसको पूरा करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में भाग ले रहे हजारों की संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, पुलिस के जवान, स्वयंसेवकों को देखकर उन्हें विश्वास है कि हरियाणा को नशा मुक्त करने का हमारा सपना अवश्य साकार होगा।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉफ मैराथन में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed