फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, protest, kaithal, muvaja, 31 march

किसान करेंगे अर्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sun, 27 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
kaithal, protest, kaithal, muvaja, 31 march
किसान - फोटो : bureau
अखिल भारतीय किसान सभा कैथल के बैनर तले लघु सचिवालय परिसर में 8वें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। अध्यक्षता डॉ. नागैयान राम ने की। क्रमिक भूख हड़ताल में 4 किसान कृष्ण कुमार, सिंबल खेड़ी, श्रीपाल, रामकुमार, मांगेराम बैठे। किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर शेर सिंह और जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा की हरियाणा सरकार कैथल के किसानों को मुआवजा न देकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


किसान सभा ने कई बार विधायक जयप्रकाश(कलायत), रणदीप सुरजेवाला (कैथल) को ज्ञापन भी दिया की किसानों के हक की आवाज को विधानसभा के मौजूदा सत्र में उठाया जाए। लेकिन उन्होंने भी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया। जिस से किसानों में इन के खिलाफ भी रोष है। राज्य प्रधान मास्टर शेर सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की एक प्रदेश में दोहरी निति से सरकार बाज आए। यदि सरकार 31 मार्च तक मुआवजा देने की घोषणा नहीं करती तो 1 अप्रैल को किसान सैकड़ों की तादाद में इकठ्ठा होकर अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि सरकार ने किसानों का सब कुछ छीन लिया है।
विज्ञापन


मास्टर शेर सिंह ने कहा की मोदी सरकार एक तरफ तो किसान मजदूर हितैषी होने का ढोंग रच रही है वहीं दूसरी तरफ विजय माल्या जैसे शराब कारोबारी 9000 करोड़ रुपये लेकर फरार हैं, उन्हें पकड़ने की बजाय किसानों की कुर्की के आदेश जारी कर रही है। उन्होंने मांग की कि किसानों के कर्ज माफी के लिए कर्जा मुक्ति बोर्ड का गठन किया जाए व स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कर किसान हितैषी नीतियां बनाई जाएं। इस अवसर पर ईश्वर सिंह रोहेड़ा, सतीश रोहेड़ा, रामकुमार कसान, रुलदू राम, चंद्रभान, जोगीराम मलिक, प्रेम, रामफल, सहित सैकड़ों किसान इस अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed