फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal police arrested from Gujarat police custody, arrested from Punjab

गुजरात पुलिस की हिरासत से फरार हुआ आरोपी कैथल पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kaithal police arrested from Gujarat police custody, arrested from Punjab
कैथल। सिटी थाना पुलिस ने पाकिस्तान बोर्डर के नजदीक स्थित एक गांव से गुजरात पुलिस हिरासत से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी बारे कैथल पुलिस ने गुजरात पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि जिला बनास (गुजरात) थाना थराद के सब इंस्पेक्टर करसन भाई गणेश भाई परमार की टीम आरोपी आसल उताड़ जिला तरनतारण पंजाब निवासी हरदीप सिंह व गुरविंद्र सिंह को शराब तस्करी के मामले में गुजरात से पुलिस रिमांड हासिल कर व्यापक जांच के लिए अंबाला लाई थी। जांच के बाद वापस जाते हुए पुलिस टीम सात अप्रैल की शाम कैथल के एक होटल में खाना खाने लगी, जहां से आरोपी गुरविंद्र उर्फ बिंदी बाथरुम जाने का झांसा देकर पिछली खिडक़ी की मार्फत फरार हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि एसपी विरेंद्र विज द्वारा शहर थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए थे। शहर पुलिस के एएसआई विरेंद्र सिंह की टीम द्वारा बलटोहा थाना पुलिस को साथ लेकर पाकिस्तान बोर्डर के साथ लगते आरोपी के गांव में दबिश दी गई। अपने मकान में सो रहे आरोपी गुरविंद्र उर्फ बिंदी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे रविवार को शहर पुलिस के एचसी सेवती राम द्वारा अदालत में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed