फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal players dominated the state level taekwondo competition

Kaithal News: राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छाए कैथल के खिलाड़ी

Sun, 02 Jul 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kaithal players dominated the state level taekwondo competition
कैथल। ताइक्वांडो संघ की ओर से 29 जून को पंचकूला के सिटी पैलेस में पहली ओपन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें जिले से 18 खिलाड़ियों ने भाग लेकर चार स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता में कैथल के जीत स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी ओवर ऑल पांचवें स्थान पर रहे। अकादमी में पहुंचने पर कोच विक्रम सिंह, किरण देवी, राजा राम, सुरेश कुमार, कर्मवीर सिंह ने बच्चों का स्वागत किया और भविष्य में और बेहतर प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चे भविष्य में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर मोहित सिंह, प्रधान ओपी धनखड़, हरजिंदर पंचकूला, राजपाल फतेहाबाद, रविंद्र वह अन्य सदस्य मौजूद थे। संघ के सदस्यों ने बच्चों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में और जो भी प्रतियोगिताएं होंगी बच्चों को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि बच्चे नई तकनीक को जान सके और उसका अनुभव प्राप्त कर सकें। इस प्रतियोगिता मे 47 से अधिक किलोभार वर्ग में दिव्या, 32 किलोभार वर्ग में तरुण, 46 किलोभार वर्ग में मुस्कान व भतेरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 46 किलोभार वर्ग में ममता, 49 किलोभार वर्ग मुस्कान व 52 किलो भार वर्ग में अन्नु ने रजत पदक जीता। 59 किलो भार वर्ग में आर्यन, 63 किलोभार वर्ग में विशाल व 29 किलोभार वर्ग में यश ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed