फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal-Patiala four lane work stuck even after budget

Kaithal News: बजट के बाद भी लटका कैथल-पटियाला फोरलेन का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Kaithal-Patiala four lane work stuck even after budget
कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में इस बार कैथल-पटियाला फोरलेन मार्ग का निर्माण पूरा न होना भी लोस चुनाव में बड़ा मुद्दा रहेगा। केंद्र के इस प्रोजेक्ट को करीब दो वर्ष पहले स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत इस सड़क को फोरलेन करने के लिए करीब 129 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते आज यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा है। बजट जारी होने के करीब डेढ़ साल भी इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं जिले के लोगों की ओर से इस मार्ग को जल्द फोरलेन करने की मांग उठती रही है। लोगों का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों से भी इस पर सवाल किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल-पटियाला फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य बीते करीब दो वर्ष से निर्माण की बाट जोह रहा है। कभी पेड़ों की कटाई, कभी पेयजल व सीवरेज लाइनें तो कभी बिजली के खंभे इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में आड़े आ रहे हैं। 65 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोर लेन करने के लिए बजट भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद काम शुरू न होने से लोगों में आक्रोश है। कारण कि आए दिन वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह मार्ग पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। जिले के करीब 150 गांवों के लोगों की पंजाब में आवाजाही इसी मार्ग से होती है। रोजाना हजारों की संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन घोषणा व काफी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद इस मार्ग का कार्य शुरू नहीं हो रहा है। अगर इस मार्ग का निर्माण होता है तो चीका की प्रसिद्ध मार्बल मार्केट को भी काफी लाभ होगा और पंजाब क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या रोजाना हजारों से भी ज्यादा होती है। पंजाब में जाने के लिए यह कैथल का मुख्य मार्ग है। इस बार जो भी जनप्रतिनिधि लोकसभा के लिए चयनित होता है, उससे अपेक्षा होगी कि कैथल-पटियाला फोरलेन मार्ग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए। यह जिलेवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी।

जयपाल, निवासी, खानपुर।


फिलहाल यह मार्ग दो लेन का है। वाहनों की ज्यादा आवाजाही के कारण रोजाना मार्ग पर दुर्घटनाएं होती हैं। अगर यह फोरलेन बन जाता है तो दुर्घटनाएं भी कम होंगी। इसके निर्माण से जो गांव इस मार्ग के साथ लगते हैं, उनका भी विकास तेजी से होगा। जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय विकास के इस कार्य को प्राथमिकता से लेना चाहिए।
बलविंद्र सिंह, निवासी, सीवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed