{"_id":"66416b9fc93acd80740d3c44","slug":"kaithal-moved-from-fourth-to-first-place-in-class-10th-exam-results-kaithal-news-c-245-1-kht1002-115641-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दसवीं के परीक्षा परिणाम में चौथे से पहले स्थान पर पहुंचा कैथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दसवीं के परीक्षा परिणाम में चौथे से पहले स्थान पर पहुंचा कैथल
Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएससी) की ओर से रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस बार परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत घोषित किया गया है। ऐसे में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों के नाम बोर्ड की ओर से घोषित नहीं किए गए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। गौरतलब है कि जिले में इस बार परीक्षा परिणाम 96.77 प्रतिशत रहा। जो बीते वर्ष 65.46 से अधिक था। पिछली बार जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा था। इस बार पहले स्थान पर आया है। जो बीते वर्ष से 31 प्रतिशत परीक्षा परिणाम अधिक है। जिले में इस बार 13750 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 13606 विद्यार्थी पास हुए है। लगभग 144 विद्यार्थी की कंपार्टमेंट आई है।
इससे पहले हरियाणा बोर्ड की ओर से 30 अप्रैल मंगलवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। 12वीं के परीक्षा परिणाम में कैथल का चौथा स्थान था। 10वीं के परीक्षा परिणाम की सूचना विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जरिए सुबह ही मिल गई थी। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देखने के लिए मोबाइल पर नजर जमाए हुए थे। सुबह साढ़े 11 बजे वेबसाइट पर लिंक आया और 10वीं का परीक्षा परिणाम देखने की बच्चे और अभिभावकों में होड़ लग गई। बेहतर परिणाम पर बच्चों ने जमकर खुशी का इजहार किया।
-इस बार कैथल जिले का परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है। इस बार कैथल जिले में परीक्षा परिणाम ने पहला स्थान हासिल किया है। जो बीते वर्ष चौथे स्थान पर रहा था। जिले का परीक्षा परिणाम 96.77 प्रतिशत रहा है।-डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नितिन रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला का परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा। जिसमें कई छात्रों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। इसमें छात्रा नितिन बाबा लदाना ने 500 में से 484 अंक, नेहा गुहणा 482, सौरभ गढ़ी ने 466, जशन गढ़ी ने 425, राहुल गढ़ी में 422, अरमान बुड्ढा खेड़ा ने 412, पारस बाबा लदाना ने 410 अंक प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सोहन लाल धारीवाल ने बच्चों को बधाई दी। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले छात्रों को इनाम दिया । परीक्षा में कुल 41 विद्यार्थियों में से इसमें 15 बच्चों ने मेरिट में स्थान हासिल किया व बाकी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक बीरबल सिंह धारीवाल ने बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सुरेश, पवन, लक्ष्मी, सुनीता, बाला, रीना मौजूद रहे।