{"_id":"66b38c71e3920f92c2038a25","slug":"kaithal-minister-of-state-for-transport-asim-goyal-conducted-surprise-inspection-at-the-bus-stand-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बस स्टैंड पर किया औचक निरीक्षण, GM को व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बस स्टैंड पर किया औचक निरीक्षण, GM को व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
Wed, 07 Aug 2024 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:32 PM IST
सार
परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण किया। सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण में सफाई व्यवस्था बेहतर न होने की बात कही। महाप्रबंधक को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए मंत्री असीम गोयल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कैथल में परिवहन व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल ने बुधवार को नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर जांच की। इस दौरान परिवहन मंत्री में हैप्पी कार्ड के काउंटरों पर पहुंच लाभार्थियों से बातचीत की। फिर शौचालयों में जाकर सफाई व्यवस्थाएं देखी। अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बस में सवार होकर भी यात्रियों से चालक और परिचालकों के साथ व्यवहार पर जानकारी ली। अंत में चालक व परिचालकों से भी समस्याएं पूछी।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री असीम जब सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था बेहतर न होने की बात कही। इस पर मंत्री ने महाप्रबंधक कमलजीत को भविष्य में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
कहा कि यदि वे सूचना देकर न आते तो क्या ऐसी व्यवस्था मिली। वे बिना सूचना दिए भी निरीक्षण कर सकते है इसलिए बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाएं। सफाई व्यवस्था चाक चौबंद हों।
विज्ञापन
उन्होंने विशेष तौर पर हैप्पी कार्ड वितरण प्रणाली तथा शौचालयों आदि का निरीक्षण करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। परिवहन राज्य मंत्री ने बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड योजना के लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनसे इस योजना का फीडबैक भी लिया।
उन्होंने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना हरियाणा सरकार की एक अनूठी योजना है, जिसके तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों को एक हजार किलोमीटर प्रति वर्ष नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा दी गई है। इस योजना से गरीब परिवारों को आने-जाने में काफी सहूलियत हुई है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंडों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए दुकान मुहैया करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि बस स्टैंड पर आने वाला प्रत्येक यात्री व्यवस्थाओं को देखकर हैप्पी होना चाहिए। यदि शौचालय आदि की व्यवस्था अच्छी नहीं हो तो यात्रियों का मनोबल टूटता है, इस प्रकार की व्यवस्थाओं में निश्चित तौर पर बदलाव लाया जाएगा।
उन्होंने जीएम रोडवेज को शौचालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को लेकर सख्त निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने अन्य यात्रियों के साथ-साथ परिवहन विभाग के कर्मचारियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना। पत्रकारों के एक सवाल पर राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
प्रत्येक विधानसभा में एक आंगनबाड़ी को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 8000 स्मार्ट प्ले स्कूल पर कार्य करने की शुरूआत की गई है। ऐसा करने से आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलाव आएगा व बच्चों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। महिलाओं एवं बेटियों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं लागू की जा रही है। इस मौके पर जीएम रोडवेज कमलजीत के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।