फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, mangement plant

शहर में कचरा निस्तारण के लिए सॉलिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाएंगे

Sat, 13 May 2017 12:52 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Sat, 13 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
 शहर में एक करोड़ 58 लाख रुपये से सार्वजनिक शौचालयों, कचरा निस्तारण के लिए सॉलिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। साथ ही कचरा डालने की जगह भी विकसित की जाएंगी। यह जानकारी हरियाणा राज्य स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष द्वारा ली गई बैठक में अधिकारियों द्वारा रखी गई। इसमें बताया गया कि यह फंड स्वीकृत हो चुका है। सरकार के अप्रैल से सितंबर माह तक शहरों को शत-प्रतिशत ओडीएफ(खुले में से शौच मुक्त) बनाने की दिशा में चलने वाले अभियान के दौरान यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यकारी उपाध्यक्ष लेने पहुंचे बैठक
हरियाणा राज्य स्वच्छ भारत मिशन की गवर्निंग बाडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 14 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त किया जा चुका है, जिनमें कैथल जिला भी शामिल है। यह सरकारी मिशन न होकर सामाजिक मिशन है। इसलिए इससे समाज के हर वर्ग को जुड़कर इस मिशन को कामयाब करना होगा।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल का यह फ्लैगशिप कार्यक्रम है और इसको स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाएं। डीसी व एसडीसी ने बैठक में अभियान के तहत हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिले में 22 पंचायतें खुले में शौच मुक्त इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि इन गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए शौचालयों का निर्माण नही किया गया था। रोजाना 60 टन कूड़ा डंप किया जा रहा है तथा 176 परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों से भी की है अपील
मुख्यमंत्री ने संतों से भी अपील की है कि वह अपने प्रवचनों में स्वच्छता अभियान को शामिल करें। संत समाज में इस अपील को सहर्ष स्वीकार किया है।

संस्थाओं का भी लिया जाएगा सहयोग
अधिकारियों ने कहा कि यह मिशन सरकारी न होकर बल्कि सामाजिक मिशन है। जिला की धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व अन्य संस्थाओं को स्वच्छता के इस कार्य में आगे आना होगा। उन्होंने व्यापारी वर्ग का विशेषकर आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को स्वच्छ पीने का पानी तथा शौचालयों की सुविधा उपलब्ध करवा दें तो शहरी क्षेत्र भी जल्द ही खुले में शौच मुक्त हो सकते हैं।


शहर में 16, कलायत में 25 तो पूंडरी में 13 सार्वजनिक शौचालयों पर हुआ काम
बैठक में बताया गया कि कैथल शहर में 16 सार्वजनिक शौचालय, कलायत में 25 तथा पूंडरी में 13 सार्वजनिक शौचालय चालू हैं।
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि शहर में एक करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बची हुई जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों, कचरा डालने के प्वाइंटस, सॉलिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। ताकि अभियान में शत-प्रतिशत सफलता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed