फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, kohra,ded

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हादसे में एक की मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:49 PM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Sat, 28 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
kaithal, kohra,ded
- फोटो : amar ujala
शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि दोपहर बारह बजे तक भी धूप नहीं निकली थी। कोहरे का असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस कारण लोग दिन में ठिठुरते नजर आए। रविवार को भी कोहरा छाया रह सकता है। वहीं एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार रात तक हुई बरसात के बाद शुक्रवार को कड़ी धूप निकली। जिससे कुछ राहत मिली लेकिन शनिवार की सुबह हुई तो घने कोहरे ने लोगों का स्वागत किया। इसके बाद दोपहर बारह बजे तक कोहरा छाया रहा। जिस कारण सुबह स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


खरक पांडवा के निकट हुआ हादसा
गांव खरक पांडवा के निकट सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव वासी संदीप ने बताया कि उसका भाई कुलदीप सिंह गांव के पास से ही गुजर रहा था कि उसे अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे का पता चला तो अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। एसएचओ महावीर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावनाएं, न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान के इसी तरह रहने की संभावनाएं हैं। न्यूनतम तापमान ओर नीचे जा सकता है। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed