फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal,jbt , taiyari

544 घरों में जला रोजगार का चिराग...

Sat, 29 Apr 2017 01:20 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Sat, 29 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
kaithal,jbt , taiyari
c - फोटो : kaithal beuaro
तैंतीस महीने के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद शुक्रवार की सुबह चयनित हो चुके जेबीटी अध्यापकों के लिए आशा की नई किरण लेकर आई। जब उन्हें ज्वाइनिंग के लिए डीईओ कार्यालय में बुलाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक डीईओ कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रही व दूर तक गाड़ियों का जमावड़ा रहा। पहले दिन अध्यापकों के कागजातों की जांच की गई। शनिवार व रविवार को अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। जिले में 544 जेबीटी अध्यापकों को ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय के संघर्ष के बाद चयनित टीचर अध्यापक सुबह चयन के उत्साह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंच गए। जहां नियुक्ति के लिए कागजों की वेरीफिकेशन के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें मेरिट में आए पहले 200 मेरिट जेबीटी टीचरों के दस्तावेज की जांच शुरू की। शाम करीब सात बजे तक शिक्षा विभाग की कमेटियों ने जेबीटी टीचरों के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


जेबीटी टीचरों में खुशी का माहौल
जेबीटी टीचरों में खुशी का माहौल के लिए शिक्षा विभाग में पहुंचे जेबीटी टीचरों के चेहरे पर रौनक थी। पिछले करीब तीन वर्ष से जेबीटी टीचर नियुक्ति का इंजतार कर रहे हैं। लेकिन अब शायद इनका इंतजार खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ से वापस घर आए। जिले में 544 जेबीटी टीचरों की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। इसके लिए 4 कमेटियां बनाई गईं हैं। जिसमें बीईओ कैथल, बीईओ राजौंद, बीईओ गुहला व डिप्टी डीईओ कैथल की कमेटियां गठित की गई है। प्रत्येक कमेटी में चार-चार मेंबर है। मेरिट के आधार पर 200 टीचरों के दस्तावेजों की जांच की गई है। देर शाम तक कमेटी 544 दस्तावेजों की जांच पूरी करने के लिए प्रयास किया गया। 29 अप्रैल की दोपहर को जेबीटी टीचरों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। उन्होंने जेबीटी टीचरों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अध्यापक देश के निर्माण में अहम योगदान दें। कड़े संघर्ष के बाद जो भी सफलता उनको मिली है। जिसको सकारात्मक तरीके से प्रयोग करें।
अध्यापक संगठनों ने पूरे करवाएं दस्तावेज
सुबह ही अध्यापक संगठनों ने मौके पर पहुंचकर सभी चयनित जेबीटी अध्यापकों के दस्तावेज पूरे करवाएं। हरियाणा अध्यापक संघ व अनुसूचित जाति अध्यापक संघ सहित अन्य संगठन नियुक्ति के लिए दस्तावेज पूरे करवाने के लिए मौके पर प्रयारत रहे।
डीईओ कार्यालय के बाहर मेले का सा माहौल
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर दिन भर मेले का सा माहौल रहा। यहां गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा। चयनित अध्यापकों में काफी संख्या में महिला अध्यापिकाएं भी शामिल रहीं। जो स्वयं उनके परिजन नियुक्ति पत्र के लिए आवश्यक औपचारिकता पूरी करने में जुटे रहे।

कांग्रेस सरकार में हुई थी भर्ती
कांग्रेस सरकार में इन अध्यापकों की भर्ती हुई थी चुनाव से ऐन पहले इस भर्ती का परिणाम जारी हुआ था। लेकिन ज्वाइनिंग से पहले ही आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद से ही ये अध्यापक अपनी ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed