{"_id":"6664f38559680150e50dfa74","slug":"kaithal-iti-is-becoming-the-first-choice-of-students-competition-for-electronics-trade-kaithal-news-c-245-1-kht1002-116812-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रों की पहली पसंद बन रहा कैथल आईटीआई, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रों की पहली पसंद बन रहा कैथल आईटीआई, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की होड़
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक कैथल आईटीआई में प्रदेशभर की सभी आईटीआई से अधिक 850 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक आवेदन इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए प्राप्त हुए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 21 जून तक जारी रहेगी, लेकिन विद्यार्थी जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाने में जुटे हैं।
विदित हो कि सात जून को दोपहर बाद आईटीआई में दाखिले के लिए पोर्टल खुला था। जैसे ही पोर्टल खुला विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया था। पहले ही दिन 850 आवेदन प्राप्त हुए। 850 रजिस्ट्रेशन के साथ कैथल का राजकीय आईटीआई पंजीकरण में पहले स्थान पर आ गया है। पिछले साल भी कैथल का राजकीय आईटीआई पंजीकरण में प्रदेश के टॉप टेन में शुमार रहा था। जिस प्रकार से इस बार विद्यार्थियों का रुझान नजर आ रहा है, इससे स्पष्ट है कि इस बार यह आईटीआई भी टॉप में रहेगा। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि इस बार कैथल आईटीआई युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरी है। आईटीआई कैथल में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। कोई भी विद्यार्थी या अभिभावक यहां आकर कोर्स के बारे में पता कर सकते हैं या अपना फॉर्म भी आनलाइन भरवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैथल के राजकीय आईटीआई 28 तरह के इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग कोर्सों के 78 यूनिट चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सों की अवधि एक व दो साल है। जहां अधिकतर इंजीनियरिंग कोर्स दो साल के हैं तो वहीं नॉन इंजीनियरिंग एक वर्ष के हैं।
नौकरी की है बड़ी संभावनाएं-
अग्निवीर योजना में जहां आईटीआई पास युवाओं को पांच नंबर की अतिरिक्त वेटेज दी जा रही है। वहीं रेलवे द्वारा व सेना में समय-समय पर ट्रेडसमैन की भर्तियां निकाली जाती हैं। इनमें आईटीआई का डिप्लोमा अनिवार्य है। ऐसे में नाममात्र फीस पर युवा व युवतियां एक या दो साल का डिप्लोमा हासिल कर सरकारी व गैर सरकारी नौकरी आसानी ने हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आठवीं, दसवीं या इससे उच्च योग्यता का प्रमाण पत्र, फैमिली आइडी, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र- सामान्य के अलावा, हरियाणा डोमिसाइल, रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, विकलांगता या पूर्व सैनिक यदि हो तो, यदि पिता नहीं है तो मृतक प्रमाण पत्र, बैंक खाता नंबर।
पंजीकरण में प्रदेश के टॉप टेन आईटीआई-
राजकीय आईटीआई का नाम पंजीकरण
कैथल
817
जींद
770
हिसार
631
भिवानी
629
करनाल
533
सिरसा
493
यमुनानगर
440
अंबाला शहर
407
पानीपत
378
नरवाना
373
नोट-उपरोक्त आंकड़े विभाग के ऑनलाइन डेस्क से लिए गए हैं।
महिला आईटीआई कैथल में प्राप्त हुए 200 आवेदन
फोटो नंबर-06 व 07
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला कैथल में दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक कैथल महिला आईटीआई में विभिन्न कोर्सों के लिए लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। महिला आईटीआई में नौ कोर्स चल रहे हैं।
महिला आईटीआई के इंचार्ज बूरा दत्ता ने कहा कि 10वीं कक्षा के बाद आईटीआई से दो वर्षीय कोर्स करने पर हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा के समकक्ष सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके अलावा 10वीं कक्षा के बाद आईटीआई एक वर्षीय कोर्स तथा अप्रेंटिस करने पर भी हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा के समकक्ष सर्टिफिकेट मिलेगा। आठवीं के बाद आईटीआई तथा अप्रेंटिस कोर्स करने पर हरियाणा बोर्ड से 10वीं कक्षा के समकक्ष सर्टिफिकेट मिलेगा, इसके लिए केवल हिंदी व अंग्रेजी विषय का ही पेपर देना होगा।
इसके साथ ही आईटीआई में अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। कैथल के सभी सरकारी विभागों में अप्रेंटिस लगने की सुविधा है। इस संस्थान में दाखिला लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार राजकीय आईटीआई महिला में आकर स्थापित हेल्प डेस्क से निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
व्यवसाय
योग्यता
समय अवधि
सीट
इलेक्ट्रॉनिक मकैनिक 10 वीं
दो वर्ष
24
ड्राफ्टमैन सिविल
10 वीं
दो वर्ष
24
स्टेनो अंग्रेजी
10 वीं
एक वर्ष
48
फैशन डिजाईन एंड
टेक्नोलॉजी
10 वीं
एक वर्ष
20
ड्रेस मेकिंग
8 वीं /10 वीं एक वर्ष
40
डेस्कटॉप पब्लिशिंग
10 वीं
एक वर्ष
24
कोपा (कंप्यूटर)
10 वीं
एक वर्ष
48
ब्यूटी पार्लर