{"_id":"652cdfc39c4fb25fb5001a44","slug":"kaithal-girls-won-roll-ball-skating-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5884-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल की लड़कियों ने जीती रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल की लड़कियों ने जीती रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता
Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 20 में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 16 जिलों के 17 आयु वर्ग के लगभग 192 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैथल की लड़कियों की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 1-0 से मात दी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ये जानकारी रोल बॉल संघ एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सचिव रणबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात से दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने की शिरकत। रोल बॉल संघ एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सचिव रणबीर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें पुल ए करनाल, गुरुग्राम, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक व चरखी दादरी जिले के खिलाड़ियाें ने भाग लिया। वहीं पुल बी में कैथल, जींद, फरीदाबाद, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार, पलवल व महेंद्रगढ के खिलाड़ी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि एईओ खेल रमेश चहल ने दूसरे दिन के मुकाबले शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास के साथ भाईचारा बढ़ता है। रोल बॉल संघ एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सचिव रणबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की टीमों के बीच दस मुकाबले हुए हैं। दो दिनों से चल रहे मुकाबलों के कुछ परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें लड़कों में करनाल ने जींद को 9-0 , सोनीपत ने हिसार को 4-0 और फतेहाबाद ने पानीपत को 1-0 से हराया। वहीं कैथल ने झज्जर को 7-2 से हराया और करनाल ने अंबाला को 6-0 से हराया। कुरुक्षेत्र ने सोनीपत को 12-02 हराया। वहीं लड़कियों के मुकाबले में कैथल ने गुरुग्राम को 1-0 से हराया, फारीदाबाद ने करनाल को 3-0 से हराया। उन्होंने बताया कि शेष मुकाबले देर रात तक जारी रहे। शेष मुकाबलों के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र बहादुर, खजांची सुरेश तरुण, कार्यालय सचिन मलिक, प्रिंस मलिक, मुस्कान सैनी, संदीप जूडो, नरमैल सिंह, पवन डीपी, सुनील गिरधर, सरदार अंग्रेज सिंह गुराया, अरुण मित्तल, राकेश गोदारा व सुभाष मित्तल मौजूद रहे।