फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Fire broke out in audio mixing studio in Balraj Nagar

Kaithal: बलराज नगर में ऑडियो मिक्सिंग स्टूडियो में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Tue, 30 Jan 2024 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 06:20 PM IST
सार

बलराज नगर में एक ऑडियो मिक्सिंग स्टूडियो में आग  लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टूडियो मालिक इसमें झुलस गया। युवती को हल्की चोट आई है।

विज्ञापन
Kaithal: Fire broke out in audio mixing studio in Balraj Nagar
बलराज नगर स्थित एक स्टूडियो में लगी आग। आग लगने से झुलसा व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर के बलराज नगर में मंगलवार दोपहर के समय शॉर्ट-सर्किट से एक ऑडियो मिक्सिंग स्टूडियो में आग लग गई और यहां पर लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग के कर्मियों के साथ ही सिविल लाइन थाना की पुलिस भी पहुंची।

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे स्टूडियो में अचानक धुंआ उठने लगा। इस दौरान स्टूडियो में सिरटा गांव निवासी 32 वर्षीय मालिक सुनील और जसवंती गांव निवासी मनप्रीत मौजूद थे। ये दोनों ही मिक्सिंग का कार्य कर रहे थे। आग लगने के बाद मनप्रीत तो भागकर नीचे आ गई। इस दौरान उसे हल्की चोट आई। जबकि सुनील आग से झुलस गया। उसके हाथ और मुंह जल गया है। सुनील के परिजन राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील व मनप्रीत को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। मनप्रीत को हल्की चोटें आने के चलते उसे प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया गया जबकि सुनील का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


देर होती तो हो सकता था बढ़ा हादसा
स्टूडियो में आग लगने की घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ ही देरी दमकल विभाग के कर्मियों के वहां पहुंचने में हो जाती तो वहां पर बढ़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की घटना के बाद यहां पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के देवीगढ़ रोड स्थित बलराज नगर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर ही भेज दिया गया था। स्टूडियो में आग लगने से करीब छह लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। इस घटना के दौरान करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। - सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, दमकल विभाग, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed