फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal; Farmers have to work hard in the scorching sun for seeds of 7501 variety of paddy

Kaithal; धान की 7501 किस्म के बीज के लिए कड़कड़ाती धूप में किसानों को करनी पड़ रही कसरत, घंटों लाइन में लगे

Mon, 06 May 2024 04:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 04:33 PM IST
सार

कई घंटे लाइन में लगने के बाद केवल एक थैली मिली है। सुबह के समय से ही महिलाओं व पुरुषों की लंबी लाइन लग गई थी। ढांड में धान के बीज को लेकर हो किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को बीज लेने पहुंचे किसानों की भीड़ के बीच पुलिस को भी बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
Kaithal; Farmers have to work hard in the scorching sun for seeds of 7501 variety of paddy
किसानों की लगी लाइन। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों को धान की किस्म 7501 का बीज लेने के लिए कड़कड़ाती धूप में कसरत करनी पड़ रही है। किसानों को कई-कई घंटों तक लाइन में लगने के बाद केवल एक ही थैली मिल रही है। इस कारण किसान काफी परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि धान के बीज की एक थैली के लिए भी किसानों को सुबह के समय लंबी कतार में लगना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं, बीज लेने के लिए पहुंचे पुरुष व महिला किसानों को बीज बांटने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ रहा है। बीज लेने पहुंचे किसान महेंद्र सिंह पाबला, सतबीर, महेंद्र सिंह पबनावा, मेहर सिंह बंदराना, अजय साकरा, कर्मबीर कौल, जसपाल, बेगराज खेड़ी रायवाली, मेहर सिंह आहूं, राजेश, रणधीर, रीतिक ढांड, शांति देवी, अंगूरी, सलोचना बंदराना, दर्शनी देवी, किरण देवी चूहड़माजरा, बाला देवी, सुषमा, पिंकी टीक, नीलू, किरण देवी चंदलाना ने बताया कि सुबह सात बजे दुकान खुलने से पहले ही 7501 धान का बीज लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे। 10 बजे के बाद दुकानदार आया और उसके बाद बीज बांटना शुरू किया।
विज्ञापन


बताया कि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया, लेकिन उनका लक्ष्य बीज प्राप्त करना था। आखिरकार घंटों मशक्कत के बाद केवल एक ही थैली बीज की हाथ लगी। ना तो उसको छोड़ सकते हैं और ना ही उसको ले जाकर बो सकते हैं। क्योंकि एक थैली में तो एक एकड़ भी नहीं रोप सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के एसडीओ राजेश का कहना है कि सवाना सीड्स के डीलर ज्योति फर्टिलाइजर ढांड पर पीआर धान 7501 की 480 थैली आई थी। जिनको पुलिस की मौजूदगी में किसानों की लाइनें लगाकर एक आधार कार्ड पर एक व्यक्ति को केवल एक ही थैली निर्धारित मूल्य 1715 रुपये के हिसाब से बंटवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed