{"_id":"59039d7a4f1c1b342bc0c038","slug":"kaithal-dukan-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग से लाखों के बिस्तर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग से लाखों के बिस्तर जलकर राख
kaithal beauro
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुराना रोड सुभाष नगर में बिस्तर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के बिस्तर जलकर राख हो गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
गोयल बिस्तर भंडार के मालिक भूषण लाल गोयल ने बताया कि हर रोज की तरह से उसने दुकान को शाम को बंद कर दिया था। वीरवार रात्रि करीब डेढ़ बजे के बाद पता चला कि दुकान में आग लग गई है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे। जहां दमकल विभाग को भी सूचित किया। साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक आग काफी फैल चुकी थी और दुकान में रखे बिस्तर भी धू-धू कर जल रहे थे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। इसमें दरी, चादर, गद्दे रखे हुए थे।