{"_id":"590242294f1c1b7b1ec0c1a4","slug":"kaithal-dhokha-lone","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से लिया 15 लाख का होम लोन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से लिया 15 लाख का होम लोन
kaithal beauro
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस लोन लेने के नाम पर बैंक के साथ धोखाधड़ी किए जाने के मामले में गांव पट्टी अफगान निवासी पति-पत्नी एवं पटियाला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में बैंक के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विजय बैंक कैथल के चीफ मैनेजर पीआर चौधरी ने एसपी को दी शिकायत में बताया गांव पट्टी अफगान निवासी निक्का व उसकी पत्नी बोहती ने 16 दिसंबर 2014 को विजय बैंक से 15 लाख रुपये का हाउस लोन लिया था। लोन लेते समय पटियाला के गांव बहर जोच्चा निवासी राजकुमार उनका गारंटर बना था। लोन के लिए आरोपियों ने 136.6 स्केयर की अपनी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री बैंक को दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने लोन लेने से 2 वर्ष पहले ही अपना मकान किसी गांव अटेला निवासी सुमन पत्नी सुरेंद्र को बेच दिया था और पुरानी रजिस्ट्री खरीददार को नहीं सौंपी थी। आरोपियों ने उसी पुरानी रजिस्ट्री को बैंक में देकर लोन लिया है। इस प्रकार आरोपियों ने बैंक व खरीददार दोनों से धोखा किया है। लोन नहीं भरने पर जब आरोपियों को नोटिस भेजा गया तो उस पते पर नया मकान खरीददार मिला और वह नोटिस लेकर बैंक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। विजय बैंक कैथल के चीफ मैनेजर पीआर चौधरी ने बताया आरोपियों की तरफ हाउस लोन का अभी भी करीब 13 लाख रुपये लोन बकाया है। मामले की जांच में सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने निक्का, बोहती निवासी पट्टी अफगान, राजकुमार निवासी राजकुमार निवासी पटियाला के गांव बहर जोच्चा एवं अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।