फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Depot will not get mini buses

Kaithal News: कैथल डिपो को न मिलेंगी मिनी बसें

Thu, 01 Jun 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kaithal Depot will not get mini buses
कैथल। कैथल डिपो में 20 मिनी बसें आनी थी, लेकिन अब टाटा की बड़ी बसें आने के बाद कैथल डिपो को मिनी बसें नहीं मिलेंगी। मिनी बसों को शामिल न करने का फैसला रोडवेज ने टाटा की 40 बसें पहुंचने के बाद लिया है।
विज्ञापन


इस समय कैथल डिपो में महज पांच मिनी बसें हैं। जबकि प्रदेश में रोडवेज बेड़े में शामिल होने वाली एसी बसों के तहत कैथल में भी 10 एसी बसें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल रोडवेज डिपो में लगातार नई बसें आने के बाद बसों की संख्या बढ़ रही है। अब बसों का बेड़ा 200 से बढ़कर 240 हो चुका है। इसके तहत अब डिपो में कुल 194 बसें हो चुकी हैं। जल्द ही 10 नई एसी बसें भी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2022 से लेकर कैथल में कुल 78 बसें शामिल हो चुकी हैं। इसमें आठ पुरानी बसें शामिल हुई हैं जबकि 70 बसें टाटा व रोडवेज की एचआरईसी कंपनी की तरफ से रोडवेज बेड़े में भेजी गई है। अभी टाटा की 15 बसें और शामिल होनी है। इसी कारण मिनी बसें नहीं आएंगी।


मिनी बसों की जरूरत नहीं

रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कैथल डिपो में लगातार नई बसें शामिल हुई हैं। पहले तो यहां पर 20 नई बसें आनी थी, लेकिन अब टाटा की बसें पहुंचने के बाद यह नहीं मंगवाई जाएंगी। अभी डिपो में मिनी बसों की अधिक जरूरत नहीं है। वहीं, फिलहाल डिपो में कुल पांच बसें पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed