फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal depot faces severe shortage of roadways buses, with 10 routes closed.

Kaithal News: कैथल डिपो में रोडवेज बसों की भारी कमी, 10 रूटों पर चक्कर हुए बंद

Sat, 31 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kaithal depot faces severe shortage of roadways buses, with 10 routes closed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल रोडवेज डिपो में लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई है। इसी के चलते विभाग को करीब 10 रूटों पर बसों के चक्कर बंद करने पड़े हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो से तीन बसें बदलनी पड़ रही हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। जहां पहले दो घंटे का सफर होता था, वहीं अब चार घंटे तक लग रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद कैथल डिपो में बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जनसंख्या और यात्री दबाव के हिसाब से कैथल डिपो को करीब 250 बसों की जरूरत है, जबकि वर्तमान में डिपो के पास केवल 170 बसें ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इनमें से करीब 40 बसें बीएस-3 श्रेणी की हैं, जिनकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। ये बसें रोजाना बस अड्डे की वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी रहती हैं। शेष बची करीब 130 बसों में से लगभग 85 बसें बीएस-4 श्रेणी की हैं, जिन्हें एनसीआर क्षेत्र में संचालन की अनुमति नहीं है। ऐसे में एनसीआर जिलों के लिए केवल 45 बसें ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त बसें न होने के कारण डिपो को लंबे रूटों पर बसें भेजने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि डिपो में मौजूद पुरानी बसें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जबकि नई बसें कैथल डिपो को उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। यात्रियों ने मांग की है कि नई बीएस-6 तकनीक की बसें डिपो को दी जाएं, ताकि सफर सुरक्षित और सुगम हो सके। यातायात प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि बसों की कमी पर मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द नई बसें आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकतर रूटों पर बसों का संचालन जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है।
इन रूटों पर बंद किए गए बस चक्कर
n
कैथल से अमृतसर (सुबह 9:20), बीकानेर (सुबह 9:30), सिरसा (सुबह 5:45 और 8:50), हिसार (सुबह 6:20, 7:40 और 11:00) के बस चक्कर बंद किए गए हैं।

n
पंचकूला जाने वाली सुबह 8:26 और 9:40 की बसें बंद हैं।

n
चंडीगढ़ रूट पर 6:30, 7:40, 8:44 और 10:30 बजे की बसों का संचालन बंद है।

n
दिल्ली रूट पर 1:10 और 2:10 बजे की बसें नहीं चल रही हैं।

n
गोहाना की 5:50 बजे और गुरुग्राम की 7:20 बजे वाली बस भी बंद पड़ी है।

दिल्ली रूट पर नहीं मिलती बस ः रामेश्वर

यात्री रामेश्वर ने बताया कि कैथल से दिल्ली जाने वाली 1:10 और 2:10 बजे की बसें अक्सर गायब रहती हैं। कई बार दो घंटे तक बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द नई बसें डिपो में भेजनी चाहिए, ताकि यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो।


नई बसें डिपो को दी जाएं ः राजेंद्र

यात्री राजेंद्र ने बताया कि हाल ही में वैजनाथ रूट का परमिट डिपो को मिला था, लेकिन वह भी बंद पड़ा है। डिपो में बीएस-6 तकनीक की बसें नहीं हैं। सरकार को नई बसें कैथल डिपो को उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed