{"_id":"67e1b36b83032c81e906cac1","slug":"kaithal-defeated-kurukshetra-in-hockey-kaithal-news-c-18-1-knl1004-609201-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हॉकी में कैथल ने कुरुक्षेत्र को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हॉकी में कैथल ने कुरुक्षेत्र को हराया
Tue, 25 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हाबड़ी के हॉकी के स्टेडियम में चल रही 40वीं राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बढिया खेल प्रदर्शन दिखाते हुए कैथल ने कुरुक्षेत्र की टीम को 6-2 से पराजित कर दिया। यह जानकारी कोच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले
खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा से इस प्रतियोगिता में 21 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 22 से 26 मार्च तक चलेगी। सोमवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें पहले मुकाबले में सिरसा ने जींद को 3-2 से हराया। दूसरे मैच मेें हिसार की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 4-2 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सोनीपत ने फरीदाबाद की टीम को 4-2 से हराया। चौथे मुकाबले में कैथल ने कुरुक्षेत्र को 6-2 से पराजित कर सेमिफाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इसमें पहला मुकाबला सोनीपत को हिसार से होगा। दूसरे मैच में कैथल की टीम जींद से भिड़ेगी। कैथल टीम की जीत पर गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव सुनील मलिक, जिला हॉकी सचिव रमेश कुमार, कोच सुरेंद्र प्रताप सहित ग्रामीणों व खिलाडि़यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।