फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal-Cheeka road will be built with eight crores

Kaithal News: आठ करोड़ से बनेगा कैथल-चीका मार्ग

Sat, 15 Apr 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kaithal-Cheeka road will be built with eight crores
गुहला-चीका। कैथल-चीका रोड की नवीनीकरण का रास्ता साफ हो चुका है। जल्द ही इस सड़क का सुधारीकरण आठ करोड़ रुपये से अधिक की राशि से किया जाएगा। यह जानकारी विधायक ईश्वर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस परियोजना की मंजूरी मिल चुकी है। यह कार्य पूरा होने से आवागमन करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि कैथल-चीका रोड की नवीनीकरण के लिए आठ करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करवाई थी। इससे इस सड़क का सुधारीकरण होना था। इसी बीच इस मार्ग को केंद्र सरकार ने फोरलेन बनाने की घोषणा की है। इस पर 129 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस मार्ग के नवीनीकरण के कार्य को मंजूर करवाया है। अब फोरलेन से पहले इस मार्ग को ठीक किया जाएगा। यह पंजाब की सीमा को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग है व इस मार्ग पर आवागमन अधिक होता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष प्रयासों से नवीनीकरण के कार्य को मंजूरी दिलवाई है। फोरलेन परियोजना अलग है। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्य होने हैं। जैसे ही विभिन्न विभागों से एनओसी मिल जाएगी, तो फोर लेने का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। इससे पहले जो रिपेयर का कार्य वह होगा और अब किसी भी संशय में रहने की आवश्यकता नहीं है। कैथल-चीका मार्ग का नवीनीकरण फोरलेन के कार्य से पहले होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed