{"_id":"66869db1e871acdefd0f2b18","slug":"kaithal-bus-of-devotees-leaves-for-ayodhya-dham-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Thu, 04 Jul 2024 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:33 PM IST
सार
इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर एक-एक बैग भी उपलब्ध करवाया, जिसमें यात्रा से संबंधित जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखाते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांसद नवीन जिंदल व विधायक लीला राम ने गुरुवार को कैथल के लघु सचिवालय परिसर से सूचना जन संपर्क भाषा व संस्कृति विभाग की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक एसी वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के हर वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों को तीर्थों की निशुल्क यात्रा करवाकर प्रदेश सरकार द्वारा अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अनूठी पहल से श्रद्धालुओं की आस्था को मान-सम्मान मिला है। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल, विधायक लीला राम, डीसी प्रशांत पंवार ने वोल्वो बस को अयोध्या धाम तीर्थ यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने बस के अंदर जाकर श्रद्धालुओं से बातचीत की। सांसद जिंदल ने कहा कि आज कपिलमुनि धरती से श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है।
लंबे समय के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य मंदिर बनाया गया है, जिसके दर्शन के लिए हर देशवासी के मन में दर्शन की भावना है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से कुछ लोग तीर्थ स्थलों के दर्शन से वंचित रह जाते हैं, ऐसे बुजुर्गों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने सरकारी खर्च पर तीर्थ स्थानों के दर्शन कराने की एक अनोखी पहल की है।
कहा कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के लिए एसी वोल्वो बसें रवाना की जा चुकी हैं और सैकड़ों यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर पाकर सभी श्रद्धालु काफी उत्साहित व खुश नजर आए।
विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार द्वारा किया गया है, जोकि काफी सराहनीय है। जिले के ऐसे लोग जिनकी आय एक लाख 80 हजार से कम है, उस परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थानों के निशुल्क दर्शन करवाएं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवा रहे हैं।
डीसी प्रशांत पंवार ने सभी श्रद्धालुओं को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से भेजी गई किट श्रद्धालुओं को वितरित की। बताया कि श्रद्धालु रामलला के दर्शन करके छह जुलाई को कैथल वापस पहुंचेगे। इन श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से तमाम व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई है।
परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार सरकार की तरफ से जारी हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, कुशल पाल, नरेश मितल, भाग सिंह खनौदा, विकास कठवाड़, सतु कठवाड़ आदि मौजूद रहे।