फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal boys first in roll ball competition

Kaithal News: रोल बॉल प्रतियोगिता में कैथल के लड़के प्रथम

Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kaithal boys first in roll ball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर 20 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में राज्य स्तरीय सीनियर रोल बॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें 12 जिलों के 150 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले देर रात तक जारी रहे। लड़कों प्रतियोगिता में में कैथल ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा और सोनीपत ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की प्रतियोगिता में सोनीपत ने पहला, कैथल ने दूसरा व कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रोल बॉल एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सचिव रणबीर सिंह ने बताया कि यह चौथी राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता है। इसमें करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व पलवल के खिलाड़ियों पहुंचे है।इसमें चार टीम लड़कियों की थी, जिसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत व गुरुग्राम शामिल है। प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उप प्रधान महेंद्र कांबोज ने किया। इस मौके पर उनके साथ सदस्य राजकमल ढांडा, डर्गन बॉट इंडिया के जनरल सचिव विनोद वर्मा, सुनील गिरधर, रजत अग्रवाल, राजकपूर, सुरेश तरुण, रणबीर सिंह, हरसिमरन सिंह, सचिन मलिक व प्रिंस मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed