फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Air pollution level is not decreasing, air quality index remained more than 200

Kaithal: कम नहीं हो रहा वायु प्रदूषण का स्तर, दिवाली के बाद दूसरे दिन भी 200 से अधिक रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

जिले में वायु प्रदूषण का स्तर 266 पहुंच गया है। ऐसे में दो दिन लगातार हुई आतिशबाजी के बाद फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। 

विज्ञापन
Kaithal: Air pollution level is not decreasing, air quality index remained more than 200
कैथल में प्रदूषण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को दिवाली के बाद दूसरे दिन भी वायु प्रदूषण का स्तर 200 पार रहा। शनिवार को भी सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर 216 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इस बार लोगों की ओर से लगातार दो दिन तक दिवाली का पर्व मनाया गया। ऐसे में दो दिन लगातार हुई आतिशबाजी के बाद फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा। जबकि दिवाली पर्व से पहले जिले में वायु प्रदूषण का स्तर 200 से नीचे पहुंच गया था। दीपावली से पहले एक्यूआई 160 से कम था, जो शुक्रवार को 266 पर पहुंचा और फिर शनिवार को 216 पर।
विज्ञापन


आतिशबाजी के साथ ही खेतों में पराली जलाने के मामलों ने प्रदूषण को बढ़ाने का अधिक काम किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के आदेशों पर किसानों पर सख्ती लगातार जारी है। इसके बाद थोड़ी राहत वायु प्रदूषण के स्तर को लेकर जरूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए हवा का लगातार चलना बेहद आवश्यक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के मध्य खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed