फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal accident: Mourning spread in Deeg village, stove not lit in any house on festival

Kaithal accident: डीग गांव में पसरा मातम, त्यौहार पर किसी घर में नहीं जला चूल्हा

Sun, 13 Oct 2024 02:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह नरेंद्र राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
नरेंद्र राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 02:31 AM IST
सार

कार जीवन संवारने को खरीदी थी लेकिन परिवार लील गई। एक परिवार की आठ अर्थी निकली। धार्मिक कार्यक्रम के लिए निकला परिवार नहर में समा गया। 

विज्ञापन
Kaithal accident: Mourning spread in Deeg village, stove not lit in any house on festival
सिरसा ब्रांच नहर में निकाली गई क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में शनिवार की सुबह चमेली देवी गांव डीग की परिवार पर कहर बन कर टूटी। शनिवार की सुबह पहले परिवार में आई पहली कार को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ था। दशहरे के अवसर पर गांव गुहणा में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग अपनी नई कार में सवार होकर खुशी खुशी जा रहे थे लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन


सुबह के लगभग साढ़े नौ बजे जब कार में सवार लगभग पूरा परिवार मूंदड़ी में सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों और एसएचओ बलबीर सिंह की टीम ने नहर में डूबी कार को खोजा और ट्रैक्टर से रस्से की मदद से कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गांव में नहीं जला चूल्हा
जब सुबह-सुबह गांव में इस हादसे का समाचार पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। मृतकों के आस पड़ोस ही नहीं, बल्कि गांव में किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। गांव के लोग मूंदड़ी सिरसा ब्रांच नहर के तरफ दौड़े। गांव की गलियों से जब एक परिवार की आठ शव यात्रा निकली और अंतिम संस्कार हुआ तो फिर परिजनों व ग्रामीणों पर क्या बीती होगी। इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक पीजीआई रेफर
कार चालक परमजीत जब कार अनियंत्रित हुई तो कार से बाहर निकल गया। जिससे जब उसको बाहर निकाला गया तो गंभीर अवस्था में था। जिसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed