फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kailaram and Jakholi villages set an example in improving sex ratio

Kaithal News: कैलरम और जाखौली गांव लिंगानुपात सुधार में बने मिसाल

Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kailaram and Jakholi villages set an example in improving sex ratio
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में शुक्रवार को कलायत के कैलरम व जाखौली गांव काे लिंगानुपात सुधारने पर जिला के सर्वश्रेष्ठ गांव रूप में चुना गया है। वर्ष 2023 में कैलरम गांव में 45 लड़कों की तुलना में 70 लड़कियों का जन्म हुआ, जिससे लिंगानुपात एक हजार के मुकाबले 1556 दर्ज किया गया। वहीं 2024 में जाखौली गांव में 44 लड़कों के मुकाबले 68 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया। इस प्रकार 1000 के मुकाबले लिंगानुपात 1545 रहा।

पीएनडीटी एक्ट के तहत बेस्ट विलेज अवार्ड योजना में चयनित दोनों गांवों की 10वीं की टॉपर तीन-तीन बेटियों को नकद पुरस्कार देकर उपायुक्त प्रीति ने सम्मानित कियाा। साथ ही दोनों गांवों की पंचायत प्रतिनिधियों, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


ः कैलरम की सरपंच सीता देवी ने बताया कि गांव में लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। बेटी या बेटा, दोनों के जन्म पर मां को दो किलो देसी घी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखौली की सरपंच ऊषा देवी ने भी गांव में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत प्रत्येक गांव का जनवरी से दिसंबर तक का लिंगानुपात डाटा जुटाया जाता है, और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांव की टॉपर छात्राओं को नकद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस मौके पर पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. गौरव पूनिया, राजेश कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. बृज मोहन सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

n
कैलरम गांव

मुस्कान (प्रथम) – 75,000 रुपये

काजल (द्वितीय) – 45,000 रुपये

मधु (तृतीय) – 30,000 रुपये

n
जाखौली गांव:
मधु (प्रथम) – 75,000 रुपये

आरती (द्वितीय) – 45,000 रुपये

तन्नु (तृतीय) – 30,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed