{"_id":"6a3acd416c9573d46208a3b2","slug":"kabaddi-players-are-being-groomed-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151334-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में तराशे जा रहे कबड्डी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में तराशे जा रहे कबड्डी खिलाड़ी
Tue, 23 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
गांव खरक पांडवा में प्रशिक्षण को तैयार खिलाड़ी।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कलायत। उपमंडल के गांव खरक पांडवा स्थित खेल स्टेडियम में बच्चों को नेशनल व सर्कल कबड्डी में पारंगत करने के लिए कैंप जारी है। इस कैंप में हरियाणा व पंजाब के सौ से अधिक बच्चे कबड्डी खेल की बारीकियां सीख कर दक्षता हासिल कर रहे हैं।
कोच हरपाल भूरिया बढ़सीकरी बच्चों को दोनों की समय ट्रेनिंग दे रहे हैं। कोच भूरिया बढ़सीकरी ने बताया कि इस समय उनके पास पंजाब व हरियाणा से लगभग एक सौ बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं जिनमें 40 लड़कियां भी शामिल हैं।
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम की समिति व ग्राम पंचायत ने बच्चों को कबड्डी खेल में दक्ष बनाने के लिए भवन व पूरा स्टेडियम दे रखा है। जो बच्चे ट्रेनिंग के बाद अपने गांव जा सकते हैं वे चले जाते हैं और जो दूर-दराज के करीब 30 बच्चे हैं उनके रहने, खाने पीने व अन्य सुविधाएं समिति व ग्राम पंचायत की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
कोच ने बताया कि इस कैंप में देश से बाहर रहने वाले युवाओं की ओर से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। भगत सिंह खेल समिति के प्रधान अशोक संधू ने बताया कि स्टेडियम में खेल नर्सरी भी चल रही है।
खेल नर्सरी के खिलाड़ी भी इस कैंप का फायदा उठा कर खेल कर बारीकियां सीख रहे हैं। खेल नर्सरी लड़कियों के लिए सर्कल कबड्डी की है। इस नर्सरी की एक अंडर 14 की खिलाड़ी अंशी शर्मा स्टेट लेवल पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है।