फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Junctions of electricity poles exposed on the Karnal-Patiala National Highway at Kaul; risk increases during rains.

Kaithal News: कौल में करनाल–पटियाला नेशनल हाईवे पर बिजली के खंभों के जंक्शन खुले, बरसात में बढ़ा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Junctions of electricity poles exposed on the Karnal-Patiala National Highway at Kaul; risk increases during rains.
03 ढांड 01 करनाल–पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के पोल पर खुले हाई वोल्टेज तार।
ढांड। करनाल-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कौल में हाईवे के डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभों पर खुले हाई वोल्टेज तार और असुरक्षित जंक्शन बॉक्स बिजली निगम की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। डिवाइडर पर कई स्थानों पर बिजली के तारों के जोड़ खुले होने से हर समय करंट लगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रवीण कुमार, बलवान सिंह, ईशमा, जगदीश, प्रदीप और रणबीर का कहना है कि यदि समय रहते इन खामियों को दूर नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि हाईवे के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। आसपास के लोग, महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे प्रतिदिन सड़क पार करने के लिए डिवाइडर से होकर गुजरते हैं। ऐसे में खुले हाई वोल्टेज तार किसी भी राहगीर के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इन तारों की चपेट में आ जाए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक-दो खंभों तक सीमित नहीं है। हाईवे के डिवाइडर पर कई जगह बिजली के खंभों पर खुले तार, लटकते हुए जंक्शन बॉक्स और असुरक्षित विद्युत कनेक्शन आसानी से देखे जा सकते हैं। इनकी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की ओर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि नमी और बारिश के दौरान खुले विद्युत जोड़ अधिक खतरनाक हो जाते हैं। यदि बारिश का पानी या नमी इन खुले हिस्सों तक पहुंचती है तो करंट फैलने की आशंका बढ़ सकती है जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि हाईवे के डिवाइडर पर लगे बिजली के खुले तारों और जंक्शन बॉक्स को सुरक्षित कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर व एरिया इंचार्ज संजय गर्ग ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला आज ही आया है। जहां भी बिजली के तारों के जोड़ खुले हैं, वहां जल्द ही सुरक्षा के लिए इंसुलेटिंग टेप लगाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

03 ढांड 01 करनाल–पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के पोल पर खुले हाई वोल्टेज तार।

03 ढांड 01 करनाल–पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के पोल पर खुले हाई वोल्टेज तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed