फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Judo players from 20 districts gathered to showcase their talent

Kaithal News: प्रतिभा दिखाने के लिए जुटे 20 जिलों के जूडो खिलाड़ी

Mon, 27 Nov 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Judo players from 20 districts gathered to showcase their talent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी के इंडोर खेल मैदान मेंं हरियाणा सब जूनियर हरियाणा राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता जूडो एसोसिएशन की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में गुरुग्राम और पलवल को छोड़कर प्रदेश के 20 जिलों के 350 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता देर रात जारी रही, जिसके कारण परिणाम घोषित नहीं हुए।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने जिले में अलग-अलग वर्ग में जीतकर राज्य स्तर के लिए मुकाबला करने पहुंचे हैं। सभी टीमों को मेरी शुभकामनाएं हैं हम आने वाले दिनों हरियाणा में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, यदि ये बदलाव होता है तो ऐसी प्रतियोगिताओं को सरकार पूरा समर्थन दिया करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुफ्त शिक्षा सबका अधिकार है, इसे दायरे में नहीं बांधना चाहिए। शिक्षा तो सबकी मुफ्त होनी और अच्छी होनी चाहिए। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे का अच्छी शिक्षा का अधिकार है। आम आदमी पार्टी की सरकार में सबको मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों की मांगों को समर्थन करती है। सरकार को हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेना चाहिए। वहीं 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत, सुनील सहारण, पुरुषोत्तम सरपंच, संदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed