{"_id":"6ad8641261d0b385330578ef","slug":"joint-operation-by-special-detective-unit-pundri-police-in-kaithal-160-cartons-of-illegal-firecrackers-seized-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट व पूंडरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध पटाखों की 160 पेटियां बरामद; आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट व पूंडरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध पटाखों की 160 पेटियां बरामद; आरोपी काबू
Wed, 21 Oct 2026 12:34 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:34 PM IST
सार
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस तथा थाना पूंडरी प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रेडिंग पार्टी तैयार की और आरोपी के मकान के साथ लगते बाड़े पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर बाड़े में खड़े एक व्यक्ति ने लोहे का गेट अंदर से बंद करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल तथा थाना पूंडरी पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुण्डरी की इंद्रा कॉलोनी में एक मकान के साथ लगते बाड़े से अवैध पटाखों की 160 गत्ता पेटियां बरामद की हैं। बरामद पटाखों की पेटियों का गत्ते सहित कुल वजन 1245.276 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 14, इंद्रा कॉलोनी, पुण्डरी को काबू किया है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की ने बताया की एएसआई बलकार सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली कि राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 14, इंद्रा कॉलोनी, पुण्डरी ने अपने मकान के साथ लगते बाड़े में बिना लाइसेंस के बिक्री के लिए बम-पटाखों की पेटियां रखी हुई हैं। इन विस्फोटक सामग्री से आमजन के जीवन को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस तथा थाना पूंडरी प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रेडिंग पार्टी तैयार की और आरोपी के मकान के साथ लगते बाड़े पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर बाड़े में खड़े एक व्यक्ति ने लोहे का गेट अंदर से बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने गेट खुलवाकर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 14, इंद्रा कॉलोनी, पुण्डरी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने बाड़े में रखी गत्ते की पेटियों की जांच के लिए एलएफएम दर्शन सिंह को मौके पर बुलाया। उनके द्वारा पेटियों की जांच करने पर उनमें बम-पटाखे (चट्टर-पट्टर) होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम ने सभी पेटियों की गिनती की, जिसमें सफेद रंग की 81 तथा खाकी रंग की 79 पेटियां मिलीं। इस प्रकार कुल 160 गत्ता पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 40 डिब्बे तथा प्रत्येक डिब्बे में 10 की पैकिंग मिली। पुलिस टीम ने सभी पेटियों को अलग-अलग मार्क करके इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन किया। सभी 160 पेटियों का गत्ते सहित कुल वजन 1245.276 किलोग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।