फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Joined the farmers' movement for fulfillment of political interests: Naib

चढू़नी राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए किसान आंदोलन से जुड़े : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Joined the farmers' movement for fulfillment of political interests: Naib
Joined the farmers' movement for fulfillment of political interests: Naib - फोटो : Kaithal
कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर निशाना साधते हुए कहा कि ढ़ूूनी एक राजनीतिक व्यक्ति है और वह किसान आंदोलन के साथ जुड़कर केवल अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। गुरनाम ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया। अब चढू़नी किसान का चेहरा बनकर अपनी नैय्या पार लगाना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश व देश का किसान सब कुछ जानता है कि कौन उनका हितैषी है और कौन उनका विरोधी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सैनी ने कहा कि कांग्रेसी केवल राहुल गांधी को किसी तरह से पीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा का एजेंडा भारत को विश्वगुरु बनाना है। सांसद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि 21वीं सदी में भारत विश्वगुरू बनेगा और भाजपा सरकार भी इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद नायब सैनी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता को बधाई दी और कहा कि जिन शहीदों की बदौलत आज हम आजाद देश में रह रहे हैं, उन्हें याद करना का दिन है। इसलिए हमें इस दिन तिरंगा फहराना चाहिए और शहीदों के बलिदान का याद करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, आदित्य गर्ग, सुरेश क्योड़क, भीम सैन अग्रवाल, प्रवीण प्रजापति, सांसद पीए रवि सैनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed