{"_id":"684dcdfc69a9736fa902fc10","slug":"jjps-membership-campaign-starts-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670041-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेजेपी की सदस्यता का अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेजेपी की सदस्यता का अभियान आज से
Sun, 15 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रदेश भर में रविवार से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। 15 जून से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है।
यह जानकारी जेजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से चंडीगढ़ में हुई वार्ता के बाद शनिवार को चीका स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों को दी।
रणधीर सिंह ने बताया कि जेजेपी 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए पहले से ही मजबूत और प्रभावी संगठन बनाने का आधार तैयार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए लोगों से सक्रिय रूप से जुड़ेंगे।