फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JJP will get all four assembly seats of the district: Sunita Kotra

जिले की चारों विधानसभा सीटें जजपा को मिलेंगी : सुनीता कोटड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
JJP will get all four assembly seats of the district: Sunita Kotra
जजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जननायक जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता कोटड़ा के निवास स्थान पर रविवार को हुई। बैठक में महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी मलिक ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक का संचालन रेनू जागलान ने किया।
जिला अध्यक्ष सुनीता कोटड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव में जिला कैथल की चारों विधानसभा सीटें जननायक जनता पार्टी की झोली में जाएंगी। गठबंधन सरकार के समय प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से ही महिलाओं को सरकार की भागीदारी में 33 प्रतिशत तक आरक्षण देने का फैसला हुआ था। इसके बाद महिलाओं का कद बढ़ा है। आने वाले समय में जजपा के कार्यकर्ता और अधिक मेहनत कर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि जननायक जनता पार्टी पूरी तरह मजबूत है और आने वाला समय जजपा का होगा। हरियाणा की जनता जजपा पर विश्वास जताकर दुष्यंत चौटाला को सत्ता में लाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवतार सिंह, बलवान सिंह कोटड़ा, पूनम ढिल्लों, सुरेंद्र मलिक, अनूप, सुरेश चहल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed