फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jitu and Archana of RKSD became winners in boxing

Kaithal News: मुक्केबाजी में आरकेएसडी की जीतू और अर्चना बनीं विजेता

Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Jitu and Archana of RKSD became winners in boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वीरवार को शुरू हुई अंतर कॉलेज तीन दिवसीय पुरुष व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले ही दिन कैथल जिले के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। विभिन्न भार वर्गों में कैथल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। आरकेएसडी कॉलेज की जीतू 45 से 48 किग्रा वर्ग और 80 किग्रा वर्ग में अर्चना के पंच प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़े।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि 45 से 48 किग्रा वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज, कैथल की जीतू ने गवर्नमेंट कॉलेज पंचकुला की ज्योति को पराजित किया। 51–54 किग्रा वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज की नीतू ने आईआईएचएस कुरुक्षेत्र की निकिता को 5-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


इसी तरह 57–60 किग्रा वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज, कैथल की हिमांशी ने यूटीडी की नीतू को पहले ही राउंड में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में आरकेएसडी कॉलेज की अर्चना ने केएमवी कॉलेज, पूंडरी की तन्वी को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल के कौल स्थित जनता कॉलेज की वंशिका ने 60–70 किग्रा वर्ग में आर्य कॉलेज पानीपत की रिया को 5-0 से पराजित किया। आईजी कॉलेज, कैथल की नेहा और आरकेएसडी कॉलेज की सिमरन को अपने-अपने मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा।

चैंपियनशिप का उद्घाटन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने विद्यालय जीवन के बॉक्सिंग अनुभव साझा करते हुए कहा कि बॉक्सिंग अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का खेल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शीघ्र ही बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। साथ ही वॉलीबॉल, आर्चरी, शूटिंग और हॉकी के लिए भी एक्सीलेंस सेंटर विकसित किए जाएंगे।


इस अवसर पर पर्यवेक्षक डॉ. राजेश फोर, डॉ. नितिन सहगल, डॉ. सुमन, डॉ. बृजेश, कबड्डी कोच संदीप, बॉक्सिंग कोच विक्रम, कपिल यादव, कोच राजेश सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed