फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewellery and cash stolen in Kanungo Mohalla

Kaithal News: कानूनगो मोहल्ला में आभूषण, नकदी चोरी

Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen in Kanungo Mohalla
कैथल। शहर के कानूनगो मोहल्ला स्थित एक मकान से चोरों ने करीब सवा चार लाख रुपये के आभूषण, नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान भी बिखरा हुआ मिला।शहर थाना में दी गई शिकायत में कानूनगो मोहल्ला निवासी शुभम ने बताया कि उसकी शहर में खिलौनों की दुकान है। 26 अप्रैल को उसके परिवार के सदस्य चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। अगले दिन वे वहीं रुक गए। 28 अप्रैल को जब वे घर वापस लौटे तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था।इस दौरान अज्ञात आरोपी उनके घर से सात तोले सोने के गहने, 70 हजार रुपये, पैन कार्ड, एफडी के कागज और एलआईसी की पॉलिसी चोरी करके ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्हें चार लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शहर थाना प्रभारी गीता रानी बताया कि इस शिकायत मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed