फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelery worth lakhs stolen from two places

Kaithal News: दो जगह से लाखों के जेवर चुराए

Fri, 11 Oct 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from two places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर सात लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में शक्ति नगर कैथल निवासी सरोज देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि छह अक्तूबर को वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके मसूदपुर बरवाला गई थी। जब आठ अक्तूबर को शाम के समय घर वापस आए तो अंदर वाले कमरे का ताला टूटा हुआ। अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चोरी हुए गहनों में हार, बाली, अंगूठी, कंठी, माथे के टिके, पाजेब, व हथफूल शामिल हैं। चोरी हुए गहनों की कीमत चार लाख 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में चीका निवासी अजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी अनाज मंडी चीका में कमीशन एजेंट की दुकान है। नौ अक्तूबर को उसकी पत्नी ने अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवरों को संभाला तो उसमें सोने के जेवरों के दो डिब्बे गायब मिले।


शिकायतकर्ता ने कहा कि ये जेवर करीब एक माह के दौरान किसी आने जाने वाले व्यक्ति ने ही चोरी किए हैं। जेवरों की कीमत दो लाख 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed