Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JCB used on illegal colony growing in Fatehpur

Kaithal News: फतेहपुर में पनप रही अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
JCB used on illegal colony growing in Fatehpur
कैथल। जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि विभाग ने अवैध कॉलोनाइजेशन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को अर्बन एरिया पूंडरी के अंतर्गत आने वाले राजस्व सम्पदा फतेहपुर में करीब सात एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान वे स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर मौजूद रहे। न्होंने बताया कि भारी पुलिस बल के साथ विभाग का दस्ता दोपहर जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचा। इस दौरान कॉलोनी में बनाई गई इंटरलोक सड़क, डीपीसी, सीवरेज को शुरूआती चरण में ही ध्वस्त कर दिया गया। भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों को पहले ही एच डी आर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने न तो काम रोका और न ही विभाग से कोई अनुमति ली। इसलिए संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एनफोर्समेंट, कैथल में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जिला नगर योजनाकार ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। आम जनता से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को सस्ते प्लॉटों के चक्कर में अवैध कॉलोनियों में बर्बाद न करें। जमीन खरीदने से पहले विभाग के कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed