फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JCB driver save many lives in Road accident

जेसीबी चालक ने बचाई कई बच्चों की जिंदगी

Wed, 25 Jun 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 25 Jun 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
JCB driver save many lives in Road accident
कैथल। गुहला-चीका के टटियाणा के पास घग्गर पुल से गिरी बस में सवार दर्जनों युवाओं की जिंदगी बचाने में लोगों की जीवटता काम आई। जैसे ही घटना हुई, उसी समय नदी में ही खुदाई कर रहे जेसीबी चालक ने बिना समय गंवाए बस के नीचे दबे हुए युवाओं को बचाने के लिए बस के एक हिस्से को ऊपर उठा दिया।
विज्ञापन


इससे आसपास के लोगों को बस में फंसे बच्चों तक पहुंचने में मदद मिली तथा लोगों ने बस के शीशे तोड़कर फंसे युवकों को निकाला। गुहला प्रशासन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दो क्रेनों की मदद से बस के नीचेे फंसे यात्रियों को घटना के एक घंटे में बाहर निकाल लिया गया। गांव टटियाणा और आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों और डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने जान जोखिम में डालकर बस में फंसे छात्रों को बचाने का प्रयास किया और वे इसमें कामयाब भी रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी एन के सोलंकी सहित एसपी कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। बस ओवरलोड होना हादसे एक बड़ा कारण बताया गया है। कंपनी के प्रगट सिंह नामक व्यक्ति द्वारा दो बसों में इन युवाओं को रोहतक ले जाए जाने का काम किया जा रहा था। जिला प्रशासन के अलावा घटनास्थल पर भाजपा, इनेलो एवं कांग्रेस के नेता पहुंचे। डीसी एन के सोलंकी ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। घायलों को समय पर एवं उचित इलाज देने का प्रयास जारी है।

छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी
जानकारी के अनुसार, गुहला के एक अस्पताल से 17 को पटियाला राजेंद्रा अस्पताल रेफर किया, जबकि छह पीजीआई चंडीगढ़ और छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा वहीं महावीर दल अस्पताल, चीका से 21 लोगों को रेफर किया गया।

ये हैं घायल
घायलों में महावीर दल अस्पताल में दाखिल हुए मनप्रीत सिंह पुत्र सतविंद्र सिंह बनूड़, हरविंद्र सिंह पुत्र दरबारा सिंह सरहिंद, गोबिंद पुत्र राजेंद्र पटियाला, मंगल पुत्र जगदीश पटियाला, वीरेंद्र पुत्र अजीत सिंह पटियाला, शुभम पुत्र राजेश कुमार पटियाला, मनजीत पुत्र रघुबीर सिंह पटियाला, गोल्डी केयर ऑफ हरजीत सिंह पटियाला, राहुल पुत्र बाल किशन शाहगंज, रजत पुत्र बंती पटियाला, सौरव पुत्र नसीब राजपुरा, मनदीप कौर घग्गा, सुदेश पटियाला, गरुविंद्र पुत्र नीतिश पटियाला, मोहित पुत्र भूपेंद्र पटियाला, वसीम पटियाला, गुरविंद्र सिंह पटियाला, अमन निवासी पटियाला, शीतल निवासी पटियाला, बंती निवासी पटियाला, सतेंद्र पटियाला, अंजू निवासी पटियाला, मंजू निवासी पटियाला, प्रियंका निवासी जीरकपुर, निखिल निवासी पंचकूला, मोनिका, सोनम, जसपाल निवासी पटियाला, ग्यारहवीं कक्षा के छात्र अमन निवासी पटियाला, हरविरेंद्र सिंह, रजत, मोहित निवासी पटियाला शामिल हैं।


ये पीजीआई चंडीगढ़ रेफर : गंभीर रूप से घायल कोषी पुत्र अनिल कुमार बिहार, योगराज पुत्र हरिचंद निवासी पटियाला, सतेंद्र पुत्र हरिचंद निवासी हीरागढ़, भूपेश पुत्र प्रवेश निवासी जीरकपुर, कौशिक पुत्र अनिल, वीरेंद्र पुत्र माना सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed