{"_id":"66a19da18492da942d08b1c7","slug":"jcb-demolished-illegal-construction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437840-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अवैध निर्माण को जेसीबी ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अवैध निर्माण को जेसीबी ने ढहाया
Thu, 25 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। जिला योजनाकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संगम होटल के पास अवैध कब्जा हटाया गया। जिला योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि बुधवार को नेशनल हाईवे पर अवैध कॉलोनी काटने के मामले मेंं डीटीपीओ राजकीर्ति की अगुवाई में निर्माण ढहाने की यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से कैथल की पुलिस फोर्स मौजूद रही। स्थानीय थाना से पुलिस मदद लेने की बजाय डीटीपी विभाग के अधिकारी कैथल से विशेष पुलिस बल लेकर कलायत पहुंचे। इस दौरान कॉलोनी मेंं निर्माणाधीन दो शोरूम और पक्की गलियों को जेसीबी से तोड़ा गया। संवाद