{"_id":"68015c2e81e2f69ead089f6c","slug":"jcb-demolished-construction-in-illegal-colony-in-fatehpur-kaithal-news-c-18-1-knl1004-626666-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फतेहपुर में अवैध कॉलोनी में जेसीबी ने ढहाए निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फतेहपुर में अवैध कॉलोनी में जेसीबी ने ढहाए निर्माण
Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। शहरी क्षेत्र पूंडरी की राजस्व संपदा फतेहपुर में पांच एकड़ में पनप रही अवैध काॅलोनी में जिला प्रशासन की मदद से जेसीबी ने निर्माण ढहाए। कॉलोनी के सड़क नेटवर्क को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट बतौर डयूटी मैजिस्ट्रेट मौके पर तैनात रहे।
जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में शहरी क्षेत्र पूण्डरी की राजस्व सम्पदा फतेहपुर में अवैध कॉलोनी पनपने का मामला आया है। इसके बाद कार्यालय ने भूस्वामियों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कालोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने बारे आदेश दिए थे।
बावजूद इसके भू-स्वामियों ने ना तो मौके पर बनाए जा रही अवैध काॅलोनी को रोका और ना ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद वीरवार को यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से आगाह किया कि वे अनधिकृत कालोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसा करके वे फंस सकते हैं।