फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jayprakash Jude became the head of Pundri grain market

Kaithal News: पूंडरी अनाज मंडी के प्रधान बने जयप्रकाश जूड

Sat, 22 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jayprakash Jude became the head of Pundri grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कई वर्षों के बाद अबकी अनाज मंडी पूंडरी में शुक्रवार को जयप्रकाश जूड सर्वसम्मति से बने प्रधान चुने गए। लगभग 11 वर्षों के बाद एक नाम पर अबकी आढ़तियों में यह सहमति बनी है।

गौरतलब है कि गत कई वर्षों से अनाज मंडी पूंडरी में दो प्रधान बनते आ रहे थे। इस कारण मंडी में गुटबाजी हावी रही और नतीजतन आपसी मनमुटाव के चलते आढ़तियों को भी कहीं न कहीं नुकसान होता रहा। एक बार तो मंडी में तीन अलग-अलग गुट के प्रधान भी रहें लेकिन अबकी पूंडरी के आढ़तियों ने जो सकारात्मक बदलाव किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


इस बार अनाज मंडी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान रहे जेपी जूड उर्फ जयप्रकाश मूंदड़ी को दोनों मंडियों का प्रधान नियुक्त किया है। इस बार आढ़तियों ने कई दिन पहले से ही मंडी में एक प्रधान चुनने के लिए कवायद शुरू की थी। मंडी में कई बार पूर्व प्रधानों आदि महत्वपूर्ण लोगों की कई दौर की वार्ता भी हुई। आखिरकार प्रधान का चयन करने के लिए किसान भवन में आढ़ती धनपत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई और 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से पूर्व अनाज मंडी प्रधान एवं नव निर्वाचित पार्षद सतीश हजवाना, पूर्व प्रधान मनोज जांबा, ध्यान सिंह मुंदड़ी, सेवा सिंह खारा, ऋषिराज डीग, रामकुमार धौंस, धनपत सिंह, नरेंद्र सिंह, काबल सिंह, सतपाल, रिंकू तुरान व विनोद गोयल को लिया गया। कमेटी चुनने से पूर्व ही यह शर्त रही कि प्रधान पद के नाम का जो चयन किया जाना है, वो इन 12 सदस्यों में से नहीं होगा। इसके बाद काफी सोच विचार के बाद जयप्रकाश जूड के नाम पर सहमति बनी और कमेटी सदस्यों ने नाम फाइनल कर सतपाल गर्ग डीग को नाम की घोषणा करने के लिए अधिकृत किया।


इसके बाद सतपाल डीग ने मंडी की सामान्य मीटिंग में जेपी जूड के नाम की घोषणा की। उनके नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई तो सबके चेहरे खिल गए। इस अवसर पर आढ़तियों ने नव नियुक्त प्रधान व सभी आढ़तियों का मुंह मीठा करवा कर खुशी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed