फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jat education society, wifi system, connected, surveillance, kaithal

अब होगी छात्रों पर रखी जाएगी हर पल नजर

Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जाट शिक्षा समिति ने पूरे संस्थान को वाई-फाई सिस्टम से जोड़ दिया है। जिससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। डिजिटल इंडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में कदम बढ़ाते हुए समिति ने जाट डिग्री कालेज, बहुतकनीकी कालेज, बीएड सहित जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में वाईफाई सिस्टम लगा दिया है।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान रणवीर ढुल फौजी ने बताया कि सभी जाट शिक्षण संस्थाओं ने शिक्षा और खेलों में लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल करके जाट शिक्षण संस्थान को गौरवान्वित किया है। समिति ने विद्यार्थियों सहित शैक्षिक और गैर शैक्षिक स्टाफ के कौशल को बढ़ाने तथा उन्हें आज के डिजिटल इंडिया की दौड़ में शामिल करने के लिए वाईफाई सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन


उनका प्रयास है कि संस्थान परिसर में काम करने वाले सभी लोग अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच कार्य कौशल को निखारें। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के सभी कालेज और स्कूलों में विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण करने के दृष्टिगत पूरे शिक्षण संस्थान परिसर को दो चरणों में सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में कैमरे लगाए गए। दूसरे चरण में जाट कालेज, जाट बी.एड. कालेज और जाट बहुतकनीकी कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पुरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed