फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jat college girls top in kuvi exam results

Kaithal News: जाट कॉलेज की छात्राएं कुवि परीक्षा परिणाम में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Jat college girls top in kuvi exam results
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट पीजी कॉलेज की एमए प्रथम वर्ष इतिहास की दूसरे सेमेस्टर की छात्राएं कुवि परीक्षा परिणाम में अव्वल रही। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लो ने 29 जुलाई को एमएम प्रथम वर्ष इतिहास के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। इस परीक्षा परिणाम में जाट कॉलेज की तीन छात्रों ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। इसमें कुवि स्तर पर मनजीत ने 500 में 359 अंक लेकर द्वितीय, प्रीति ने 354 अंक लेकर तृतीय और सुषमा ने 350 अंक पांचवां स्थान पाया। इस परीक्षा परिणाम से पूरे जाट शिक्षण संस्थान में खुशी की लहर दौड़ी।
कॉलेज प्राचार्य ने इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजपाल चहल, डॉ. लाभ सिंह चौहान, प्रोफेसर मनीष कुमार भाल, डॉ. सीमा को अच्छे परीक्षा परिणाम आने पर बधाई दी। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने कालेज प्राचार्य एवं इतिहास विभाग व विद्यार्थियों को बधाई दी एवं मंगल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य एवं चंद्रशेखर सहारण ने बच्चों को मिठाई खिलाई एवं टॉप टेन में अपना स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने अपने वक्तव्य में बोलते हुए कहा कि जाट पीजी कॉलेज की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में दूसरा, तीसरे, पांचवें स्थान पर कब्जा किया और अपने कड़े परिश्रम का लोहा मनवाया। जाट कॉलेज की बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह बातचीत सिद्ध कर दी की बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और समाज सुधारो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संदीप धालीवाल, डाॅ. विकास नैन, प्रो. राजपाल सिंह, डॉ. सीमा, प्रो. सुशील मालिक, डॉ. कर्मवीर सिंह, प्रो. सुखबीर, विकास राविश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed