{"_id":"67f035a5063a4538650e4e9e","slug":"jasmine-won-gold-medal-in-karate-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617248-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जैस्मिन ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जैस्मिन ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक
Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी की कराटे खिलाड़ी कुमारी जैस्मिन ने हैदराबाद में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया व दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। लौटने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 से 30 मार्च को हैदराबाद में आयोजित की गई थी। इसमें जैस्मिन ने 61 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा टीम कुमीते में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। महाविद्यालय में पहुंचने पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉक्टर अमिता ने जैस्मिन को बधाई दी व उसका स्वागत किया।
प्राचार्या ने बताया कि इस स्वर्ण पदक के साथ जैस्मिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने भी कुमारी जैस्मिन को आशीर्वाद दिया तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक लाने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर गीता जयसवाल व पिंकी आदि उपस्थित रहे।