{"_id":"69600e5c001bf628ca08629d","slug":"jasbir-was-crowned-as-the-sarpanch-of-dhand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-819879-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जसबीर के सिर सजा ढांड की सरपंची का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जसबीर के सिर सजा ढांड की सरपंची का ताज
Fri, 09 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। ग्राम पंचायत ढांड के उपचुनाव में जसबीर सिंह को नया सरपंच चुना गया है। पूर्व सरपंच जंगशेर नंबरदार के निधन के बाद सरपंच पद रिक्त हो गया था, जिसके चलते वीरवार को चुनाव अधिकारी एवं बीडीपीओ ढांड जगजीत सिंह की देखरेख में सरपंच पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
पुलिस प्रशासन कड़ी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।
बीडीपीओ जगजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ढांड में सरपंच पद के उपचुनाव के तहत पंचायत के निर्वाचित 20 पंच सदस्यों में से 17 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान के दौरान नौ सदस्यों ने जसबीर सिंह के पक्ष में, सात सदस्यों ने विकास के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक सदस्य ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया। बहुमत प्राप्त होने पर जसबीर सिंह को सरपंच पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा सरपंच पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने तक जसबीर सिंह सरपंच पद का कार्यभार संभालते रहेंगे।
नवनिर्वाचित सरपंच जसबीर सिंह ने पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी पंचों को साथ लेकर गांव के विकास कार्यों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि समस्त पंचों की सहमति से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।