फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jannat in the semi-finals of boxing

Kaithal News: जन्नत बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में

Thu, 22 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jannat in the semi-finals of boxing
कोच के साथ जन्नत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कुलतारण की प्रतिभाशाली बॉक्सर जन्नत ने पुणे में आयोजित नेशनल लेवल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह प्रतियोगिता 23 जनवरी तक चलने वाली है और बुधवार को इसका तीसरा दिन था। जन्नत ने अब तक खेले गए मुकाबलों में अपनी तकनीकी दक्षता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों और जजों ने उनकी खेल भावना की सराहना की।

प्रतियोगिता में जन्नत की अगली भिड़ंत वीरवार को मणिपुर की खिलाड़ी से होगी। इस बीच, यूपी की प्रतियोगी पीछे हट गई हैं, जिससे जन्नत का सेमीफाइनल तक का मार्ग और स्पष्ट हो गया है। उन्होंने हर मुकाबले में अपनी रणनीति और तकनीकी कौशल का प्रभावी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


जन्नत के कोच अमरजीत ने बताया कि जन्नत बॉक्सिंग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का मूल कारण कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन है। कोच ने यह भी कहा कि जन्नत के प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्नत की उपलब्धि से उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीण लौटने पर जोरदार स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि स्वर्ण पदक जीतेगी। ग्रामीणों ने कहा कि जन्नत की मेहनत और समर्पण यह साबित करता है कि सही दिशा और अनुशासन के साथ किसी भी खिलाड़ी के सपने साकार किए जा सकते हैं।

कुरुक्षेत्र। राहुल गांधी का स्वागत करते हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व उत्तराखंड प्रभ

कुरुक्षेत्र। राहुल गांधी का स्वागत करते हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व उत्तराखंड प्रभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed