फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jamba raised the issue of sewerage pipeline

Kaithal News: जांबा ने सीवरेज पाइपलाइन का मामला उठाया

Wed, 12 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jamba raised the issue of sewerage pipeline

विज्ञापन
पाई। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन पाई गांव में सीवरेज पाइपलाइन की समस्या का मुद्दा गूंजा। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार को बताया कि पाई में सीवरेज प्रणाली 2023 में पुरी हो चुकी है। पाई में लगभग 6500 परिवार होने के कारण सीवरेज कनेक्शन भी होने चाहिए थे, लेकिन वहां पर लगभग 600 कनेक्शन ही हैं।

विधायक के मुद्दा उठाने पर ग्रामीण खुश हैं। ग्रामीण दिलबाग, सत्यवान, संजय, राजेंद्र आदि ने बताया कि पाई में खेल एकादमी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बदल कर सीएचसी करने, गंदे पानी की निकासी, गांव में लड़कियों के लिए महाविद्यालय बनाने आदि अनेक मुद्दे उठाए जाने की संभावना बन गई है। संवाद
विज्ञापन

उठाया पानी की बर्बादी रोकने का मुद्दा

पूंडरी। हलका विधायक सतपाल जांबा ने विधानसभा सत्र के दौरान पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। सत्र के दौरान बोलते हुए विधायक ने कहा कि महाग्राम योजना के तहत गांवों में सीवरेज व पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके हलके में 54 गांव है और पूंडरी शहर को छोड़ दे तो कही भी पानी के मीटर नहीं लगे है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हर गांव में वाटर मीटर लगाए जाए ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। इसके अलावा जिन गांवों में सीवरेज बिछाए गए है। वहां कनेक्शन भी सरकार द्वारा किए जाने चाहिए। विधायक ने शून्यकाल में बोलने का समय बढ़ाने के लिए विधानसभा स्पीकर का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed