फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jalebi distribution was organised in VIP Market on Ekadashi.

Kaithal News: एकादशी पर वीआईपी मार्केट में लगाया जलेबी का भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jalebi distribution was organised in VIP Market on Ekadashi.
भंडारे में सेवा करते सेवादार व प्रसाद लेते लोग। - फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
पूंडरी। पूंडरी के हाबड़ी मोड़ स्थित वीआईपी मार्केट में बुधवार को पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर देसी घी की जलेबी का भव्य भंडारा आयोजित किया। इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन में बाजार के सभी दुकानदारों ने मिलकर सहयोग किया और राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से देसी घी की जलेबी के प्रसाद की व्यवस्था की। सुबह से ही भंडारे में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव निधि मोहन ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पद्मिनी एकादशी का पर्व धर्म, सेवा और श्रद्धा का संदेश देता है। ऐसे अवसरों पर भंडारे एवं सेवा कार्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में मार्केट के दुकानदारों सतीश बरसाना, शेखर शर्मा, संजीव नंबरदार, अजय गर्ग, संजीव प्रजापत, नवीन खुराना, मनीष मित्तल, अजय कुमार, अंकित कौशिक, शिव प्रकाश का विशेष योगदान रहा।

भंडारे में सेवा करते सेवादार व प्रसाद लेते लोग।

भंडारे में सेवा करते सेवादार व प्रसाद लेते लोग।- फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed