फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jaipal wins, Ruldu Ram loses

Kaithal News: जीते जयपाल, रूलदू राम की हार

Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jaipal wins, Ruldu Ram loses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अग्रवाल धर्मशाला में करवाए इस चुनाव में जयपाल गर्ग अगौंध वाले पांचवीं बार प्रधान चुने गए है। जयपाल गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूलदू राम को 69 वोटों से मात दी है।

जयपाल गर्ग की जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई और एक दूसरे का मुंह मिठ्ठा करवा बधाई दी। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन चुनाव संपन्न करवाने के लिए स्वर्णजीत वोहरा की अध्यक्षता में एक पांस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। वोहरा ने बताया कि मंडी एसोसिएशन के जयपाल गर्ग और रूलदू राम में आमने सामने की टक्कर थी। उन्होंने बताया कि चीका अनाज मंडी में कुल 344 आढ़ती है। करवाए गए चुनाव में 343 आढ़तियों ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


वोहरा ने बताया की चुनाव में जयपाल गर्ग को 204 वोट मिले और रूलदू राम को 135 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि एक वोट नोटा का रहा और तीन वोट रद्द कर दिए गए। इस प्रकार से जयपाल गर्ग ने 69 वोटों से जीत दर्ज की है। वोहरा ने बताया नवनिर्वाचित प्रधान जयपाल मंडी आढ़तियों के साथ विचार विमर्श के बाद अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जयपाल ने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया है वे खरा उतरेंगे और पहले की भांति आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए हर समय डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed