{"_id":"570558244f1c1b736ec810e5","slug":"jagmag-yojna-farmers-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बोले - नहीं चाहिए जगमग योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बोले - नहीं चाहिए जगमग योजना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जगमग योजना
- फोटो : कैथल
विज्ञापन
ढांड। गांव चंदलाना में जगमग योजना को लागू करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन ग्रामीण अधिकारियों की सुनने को तैयार नही है। बिजली विभाग पूंडरी के एक्सईएन व एसडीओ केके यादव ने गांव में जाकर ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए समझाया। लेकिन ग्रामीण विभाग की जगमग योजना को गांव में लागू करवाने के लिए राजी नही हुए। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि साहब जी हमें आपकी योजना नही चाहिए। इसे कहीं ओर लागू कीजिए।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नही करती तब तक किसान सरकार व सरकारी विभाग की उन सभी योजनाओं को मानने से इंकार करते रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि हम तो सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हुए है। फसलों के सही दाम नही मिल रहे है।
विज्ञापन
विभाग ने पहले से ही बिजली के इतने अधिक रेट बढ़ाए हुए है जिनको चुकाना किसानों के बस की बात नही है। ऐसे में विभाग जगमग योजना के बहाने हमें लूटने की तैयारी कर रहा है। किसानों ने बिजली अधिकारियों से कहा कि यह योजना गांव की बजाए खेतों में शिफ्ट करें तो इससे हमें अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन